Monday, March 16, 2020

गरीब महिला आशा के साथ हुआ चमत्कार (अमरकंटक)

मृत्युंजय आश्रम, अमरकंटक में काम करने वाली एक सफाई कर्मचारी वृद्ध महिला आशा, अत्यधिक शारीरिक पीड़ा से ग्रसित थी।
उसने बताया कि वो दिन दिन भर रोती थी, उसके पैर में बहुत भयंकर दर्द होता था, वो हमेशा पट्टी , कपड़ा बांधे रहती थी।
दवा भी खाती थी पर कुछ फर्क नही पड़ा।

फिर एक बार त्रिकाल दर्शी गुरु देव, जो कि महाकाल के नाम से जाने जाते हैं 18 फरवरी 2020 को मृत्युंजय आश्रम पधारे थे।
तब 2 दिन बाद वह बूढ़ी महिला आशा गुरु देव के कमरे में झाड़ू लगाने गई, और साथ साथ रो भी रही थी
गुरु देव ने पूछा कि माता क्या कष्ट है आपको,
उसने सब बताया।
गुरु देव ने उसे एक नीबू अभिमंत्रित करके दिया और बोले माता तुम्हारे घर मे कोने में एक कमरे की दीवाल चिटकी हुई है, दरार है उसमें, वहीं इस नीबू को रख देना और 
15 दिन में बताना क्या फर्क पड़ा।

वो वृद्ध महिला चली गई। अब दूसरे दिन आकर बोली महाराज जी आप तो मुझे बहुत चमत्कारी लगते हैं, गुरु देव ने पूछा, ऐसा क्यों माता।
आशा बोली महाराज मेरे पैरों का दर्द खत्म हो गया, गुरु देव बोले माता ये हमारा प्रभाव है और तुम्हारी आस्था।
लेकिन ये हमेशा के लिए ठीक नही हुआ है।

फिर 15 दिन बाद आशा फिर आई और बोली महाराज मेरा नाती 3 महीने से रात 10 बजे से 3 बीजे रात तक सोता नही था, बहुत रोता था, पर जब से नीबू बनाकर दिए वो एक दम ठीक हो गया।
हम लोगों को डरावने सपने आते थे वो सब बन्द हो गए।
आप धन्य है महाराज और आप बहुत शक्तिशाली हैं।
आशा ने कहा कि महाराज मैं बहुत गरीब हूँ आपकी कोई सेवा नही कर सकती और मेरी कोई मदद भी नही करता
बस यहां एक योगेश महाराज हैं वो मेरे बेटे जैसा है, वही मुझ गरीब को काम दिए मेरी मदद किये।
गुरु देव बोले माता हमको भी अपना बेटा ही समझें और आशीर्वाद दें, और हमे कुछ नही चाहिए कोई दक्षिणा नही चाहिए।

आशा उसके बाद कई लोगों को गुरु देव के समक्ष ले गई और महाकाल गुरु देव ने यथा सम्भव सबकी मदद की।

साक्ष्य के लिए आशा की फ़ोटो संलग्न है।


No comments:

Post a Comment

जयपुर 3 वर्ष के बच्चे पर काला जादू

 जयपुर 3 वर्ष के बच्चे पर काला जादू जयपुर में एक मोमबत्ती फैक्ट्री में कार्यरत व्यक्ति के 3 वर्ष के बच्चे का स्वास्थ्य 6 महीने से बहुत खराब ...